जनपद बहराइच में कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम सत्र की हुई शुरूआत।

बहराइच 16 जनवरी। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण अभियान के देशव्यापी शुभारम्भ के पश्चात महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीकाकरण कार्य की शुरूआत हुई। सर्व प्रथम महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नोडल डाॅ. ओ.पी. पाण्डेय व प्राचार्य डाॅ. अनिल के साहनी को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरंभ गंगवार आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, तहसीलदार राज कुमार बैठा सहित चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
इससे पूर्व मेडिकल कालेज के लेक्चर थियेटर-1 में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण अभियान के देशव्यापी शुभारम्भ का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि आज महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अतिरिक्त 03 अन्य स्थानों जिला महिला चिकित्सालय, सी.एच.सी. जरवल एवं नानपारा पर कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाया जायेगा।उन्होंने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में पुलिस कर्मी, होमगार्ड व कोविड के दौरान मदद में जुटे कर्मचारियों, तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। 

बहराइच से ब्यूरो रिपोर्ट रामकुमार यादव                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
आयुक्त ने किया सी.एच.सी. जरवल का निरीक्षण
कोविड-19 टीकाकरण कार्य का लिया जायज़ा
चित्र संख्या 05 व 06 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 16 जनवरी। मण्डलायुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा एस.वी.एस. रंगाराव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरवल का औचक निरीक्षण कर यहाॅ पर संचालित किये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम सत्र का जायज़ा लिया। टीकाकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने टीकाकरण के लिए की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त श्री रंगाराव ने निर्देश दिया कि टीकाकरण कार्य के दौरान पूरी सावधानी बरती जाय साथ ही शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल का अनुपालन किया जाय। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को बताया गया कि सी.एच.सी. के डाॅ. पीताम्बर लाल मौर्य को प्रथम टीका लगाया गया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, सी.एच.सी. जरवल कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. निखिल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
                  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
गुरूकुल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कम्बल वितरण व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम 
चित्र संख्या 07 से 10 तक तथा फोटो कैपशन 
बहराइच 16 जनवरी। गुरुकुल पब्लिक स्कूल टिकोरा मोड़ में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा कंबल वितरण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी राजदेव सिंह ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस प्रकार हिंदू युवा वाहिनी पूरे जिले में कंबल वितरण स्वच्छता जागरूकता एवं समरसता भोज के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है ऐेसे पुण्य कार्य से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शीत ऋतु के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें गरीब, असहाय को ठंड से बचाव के लिए यह पहल की गयी है। उन्होंने कहा कि अलाव व रैन बसेरा की जगह-जगह पर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इसी क्रम में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की माताओं, बहनों को जीवन के तीन मूल मंत्रो की प्रेरणा दी।
एसपी ने अपने सम्बोधन में हिंदू युवा वाहिनी के कार्य को यज्ञा रुपी कार्य कहा एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक कर लोगों से अपील की कि दान करने से बड़ा पुण्य और कोई नही है। यह हमारे जीवन में एक नई सोच पैदा करता है। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष ने डीएम व एसपी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘‘दीन सबन को लखत है, दीनहिं लखे न कोय। जो ‘रहीम’ दीनहिं लखै, दीनबंधु सम होय’’। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सन्तोष सिह जी ने की। कार्यकम में दीपक सत्या, राकेश अग्रवाल जी पवन अग्रवाल एवं जिले के पदाधिकारी रणंजय सिंह, मानस पाण्डेय, अभयराज सिंह, रणधीर सिंह, वीरेश सिंह बृजेश मिश्रा, सुभाष दीक्षित, दीपक तिवारी, आदित्य सोनी, संतोष सिंह चन्देल सहित ग्रामीण पुरूष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
गुमशुदा व्यक्ति के सम्बन्ध में 
चित्र संख्या 11 तथा फोटो कैपशन
बहराइच 16 जनवरी। थाना कोतवाली नगर के उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर बहराइच अन्तर्गत श्रीराम पुत्र स्व. मिश्री लाल, आयु लगभग 45 वर्ष, निवासी कानूनगोपुरा उत्तरी, निकट-सिटी माण्टेसरी स्कूल पुराना भवन, बहराइच 10 जनवरी 2021 को अपरान्ह लगभग 02ः30 बजे घर से कहीं चले गये। गुमशुदा श्रीराम के हुलिया की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रंग सांवला, इकहरा बदन, गाल पिचका हुआ, गोल चेहरा, आंख, नाक, कान, कद औसद, कद लगभग 5 फिट 4 इंच है। श्रीराम नीली रंग की जैकेट, स्लेटी रंग की पैंट, पैर में नीले रंग की चप्पल पहने हुए है। 
उप निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि गुमशुदा व्यक्ति के सम्बन्ध में कोई जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली नगर बहराइच के मो.न. 9454402976, उप निरीक्षक जाॅचकर्ता अधिकारी के मो.न.. 9450937778, 6387845694 व 7310260916 पर सूचित किया जा सकता है। 
        :ःःःःःःःःःःःःःःःःःः
बैंकों के माध्यम से 100 मेधावी छात्राओं को मिलेगी साईकिल की सौगात 
बहराइच 16 जनवरी। अग्रणी जिला प्रबन्धक अमित गौरव ने बताया कि मिशन शक्ति योजना अन्तर्गत 18 जनवरी 2021 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से नानपारा रोड स्थित राजकीय आई.टी.आई. परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इण्डियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आर्यावर्त बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा तथा पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से 100 मेधावी छात्राओं को साईकिल का वितरण किया जायेगा। 
एल.डी.एम. श्री गौरव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शम्भु कुमार व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इण्डियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबन्धक, लखनऊ रवीन्द्र सिंह सहित आयोजक बैंकों के अन्य उच्चाधिकारी व क्षेत्रीय प्रबन्धक भी मौजूद रहेंगे। 
                                  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
राजकीय आई.टी.आई. परिसर में 18 जनवरी को आयोजित होगा वृहद रोज़गार मेला
रोज़गार मेले में पंजीकरण की अन्तिम तिथि 17 जनवरी
बहराइच 16 जनवरी। जिला सेवा योजन कार्यालय, राजकीय आई.टी.आई. एवं उ.प्र. कौशल विकास मिशन बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में 18 जनवरी 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से राजकीय आई.टी.आई. परिसर बहराइच में एक दिवसीय वृहद रोज़गार मेले का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले रोज़गार मेले के मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड होंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोज़गार मेले में लगभग 15-20 प्रतिभागी कम्पनियों द्वारा 2200 पद हेतु साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाना है। श्री कुमार ने बताया कि इसके अलावा जिले के स्थानीय नियोजकों को भी अपनी रिक्ति के अनुसार चयन करने हेतु आमंत्रित किया गया है। मेले में कम से कम कक्षा-5 से आई.टी.आई. एवं पाॅलीटेक्निक उत्तीर्ण 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के महिला/पुरूष अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। 
इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस डाट जीओवी डाट इन अथवा सेवायोजन डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन पर पंजीकृत होने के साथ 17 जनवरी 2021 तक आॅनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। रोज़गार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को स्वयं के बाॅयोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज़ की 02 फोटो भी साथ मे लाना अनिवार्य होगा। मेले में प्रतिभाग करने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
                          :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
गणतन्त्र दिवस के सम्बन्ध में बैठक 18 को 
बहराइच 16 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2021 के आयोजन की रूपरेखा निर्धारित करने हेतु जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में 18 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित से अपेक्षा की है कि समय प्रतिभाग कर अपने बहुमूल्य सुझाओं से अवगत कराने का कष्ट करें। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
विद्युत उप केन्द्रों पर 17 जनवरी को आयोजित होंगे महाशिविर
बहराइच 16 जनवरी। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ए.एस. रघुवंशी ने बताया कि विद्युत बिल जमा करने, बिल रिवीजन, खराब मीटर बदलने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत सम्बन्धी समस्याओं का समाधान किये जाने के उद्देश्य से 17 जनवरी 2021 को विभिन्न विद्युत उपकेन्द्रों पर महाशिविर का अयोजन किया जा रहा है। महाशिविर में कोविड-19 एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत एल0एम0वी0-2 (वाणिज्यिक), एल.एम.वी.-4बी (निजी संस्थान) एवं एल.एम.वी.-6 (औद्योगिक) विद्युत उपभोक्ताओं का पंजीकरण भी किया जायेगा। जिसमें उपभोक्ता माह नवम्बर तक के विद्युत बीजक में प्रदर्शित मूल धनराशि (सरचार्ज रहित) का 30 प्रतिशत तथा 30 नवम्बर 2020 के उपरान्त के वर्तमान देयो के साथ जमा कर योजना का लाभ उठा सकते है। 
श्री रघुवंशी ने बताया कि 17 जनवरी 2021 को 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र सिविल लाइन, उपकेन्द्र बेहड़ा के लिए ग्राम रतनापुर, नेवादा के लिए मुद्दापुर, रिसिया के लिए रिसिया बाज़ार, रायबोझा के लिए मधुबन, भग्गड़वा के लिए चिरैय्याटांड, जरवल बाज़ार के लिए जरवल व टिकोरा मोड़ के लिए फखरपुर में शिविर का आयोजन किया गया है। श्री रघुवंशी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में महाशिविर का लाभ उठायें।
                       :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः 
उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित
बहराइच 16 जनवरी। प्रदेश में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यो के लिए श्रमिक है, जो अपनी मजदूरी से आजीविका चला रहे है। श्रमिको द्वारा किये जा रहें कार्यो में रिस्क भी होता है। कभी-कभी कार्य के दौरान उनकी मृत्यु भी हो जाती हैं या वे अपंग हो जाते है। श्रमिकों एवं उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक एवं शैक्षिक विकास, खुशहाली एवं उज्जवल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार के उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है जिसका पंजीकृत श्रमिक लाभ उठाते हुए अपना विकास कर रहें है।
बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी प्रकार के निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण के लिए उन्हें पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण कार्य करने का नियोजन प्रमाणध्स्व प्रमाण उपलब्ध कराना होगा, साथ ही 02 फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कापी लगाकर जनसुविधा केंद्र/बोर्ड के पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइड/स्थानीय श्रम कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए श्रमिक कार्यरत है जिनमें भवन निर्माण, बेल्ंिडग, बढ़ई, कुंआ खोदने, छप्पर डालने, राजमिस्त्री, प्लम्बरिंग, सड़क बनाने, मिक्सर चलाने, पुताई, बिजली मिस्त्री, खनिकर्म करने वाले, ईट निर्माण, टाइल्सध्मार्बल लगाने वाले, निर्माण स्थलों की चैकीदारी करने वाले, मिट्टी के कार्य व चूना बनाने वाले सहित अन्य निर्माण कार्यो में लगे श्रमिक पंजीकरण के पात्र होते है। प्रदेश में माह नवम्बर 2020 तक कुल 70.03 लाख श्रमिकों का पंजीकरण एवं 36.85 लाख निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया है।
उ.प्र. भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं में कामगार मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता योजना प्रमुख है जिसके अन्तर्गत दुर्घटना से मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये, स्थाई अपंगता पर 3 लाख रूपये, आंशिक अपंगता पर 2 लाख रूपये  की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यदि किसी निर्माण श्रमिक का पंजीकरण नही हुआ हो और कार्यस्थल पर दुर्घटना में मृत्यु हो जाय तो उसके परिवार को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। स्थाई अपंगता पर रू. 1000 से 1500 तक प्रतिमाह आजीवन अक्षमता पेंशन दी जाती है। पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर अन्त्येष्टि हेतु रू.े 25 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। पंजीकृत विवाहित निर्माण श्रमिक को प्रतिवर्ष रू. 3000, व अविवाहित श्रमिक को रू. 2000 चिकित्सा सुविधा भी दी जाती है। श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को गम्भीर बीमारी होने पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत सम्बंधित अस्पताल से इलाज कराने की व्यवस्था की गई है।
निर्माण श्रमिक के 60 वर्ष पूर्ण होने एवं तत्समय पूर्ववर्ती 10 वर्ष तक लगातार अंशदान जमा करने पर महात्मा गांधी पेंशन योजनान्तर्गत रू. 1000 की आजीवन मासिक पेंशन दिये जाने का प्रावधान है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक के आवासहीन होने अथवा अधिकतम दो कच्चे कमरे वाले अपनी जमीन पर मकान बनाने या क्रय करने हेतु वार्षिक दो किश्तों में एक लाख रूपये की आवास सहायता दी जाती हैं निजी मकान के मरम्मत हेतु रू. 15 हजार की एकमुश्त धनराशि दिया जाता है। श्रमिकों को उनके स्वयं के आवास पर शौचालय निर्माण हेतु रू. 12 हजार दो किश्तों में दिया जाता है। श्रमिकों की दो पुत्रियों के विवाह हेतु रूपये 55 हजार एवं अन्र्तजातीय विवाह हेतु रू. 61 प्रति विवाह, सामूहिक विवाह की स्थिति में रूपये 65 हजार का कन्या विवाह सहायता योजनान्तर्गत अनुदान दिया जाता है। श्रमिकों या उनके पुत्र/पुत्रियों के व्यावसायिक प्रशिक्षण भी कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजनान्तर्गत दिलाया जाता है।
पंजीकृत महिला श्रमिक के संस्थागत प्रसव पर निर्धारित तीन माह के न्यूनतम वेतन के समतुल्य धनराशि एवं रू. 1000 का चिकित्सा बोनस मातृत्व, शिशु एवं बालिका मद्द योजनान्तर्गत दिया जाता है। इस योजनान्तर्गत पंजीकृत पुरूष कामगार को एकमुश्त रू. 6000 दिया जाता है। अधिकतम दो नवजात शिशुओं के पोषण हेतु लड़के के जन्म पर रू. 20 हजार एवं लड़की के जन्म पर रू. 25 हजार प्रतिशिशु की दर से दिये जानेे का प्राविधान है। लड़की होने पर 25 हजार रूपये सावधि जमा कराया जाता हैं जो पुत्री के 18 वर्ष की होने पर देय होता है। संत रविदास शिक्षा सहायता योजनान्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 25 वर्ष तक के अधिकतम दो बच्चों के कक्षा एक से उच्चतर शिक्षा हेतु न्यूनतम रू. 150 से रू. 12 हजार तक मासिक विभिन्न दरो से छात्रवृत्रि देने का प्रावधान है। साथ ही श्रमिकों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्राप्तांक के आधार पर कक्षा 5 से लेकर उच्चशिक्षा हेतु रू. 4 हजार से रू. 22 हजार तक की वार्षिक छात्रवृत्रि दिये जाने की भी योजना है। प्रदेश सरकार पंजीकृत श्रमिकों के विकास एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए हर तरह की सहायता देते हुए उनका आर्थिक उन्नयन कर रही है।
                     :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने