मिर्जापुर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी 19 जनवरी को जिले में आएंगी। वह निरीक्षण गृह में जिला प्रशासन एवं पालिका प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनकी बातें सुनेंगी। बैठक के बाद वह वाल्मीकि अथवा सुदर्शन समाज की बस्तियों में भ्रमण कर वहां की स्थितियों की जानकारी लेंगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव आशीष कुमार सुदर्शन ने दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने