*कुक्षी में 17 वर्षीय नाबालिक बालिका हुई गर्भवती, कुक्षी पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार*


कुक्षी की 17 वर्षीय  नाबालिक पीड़िता अस्वस्थ होने पर परिजन लेकर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र इंदौर डॉक्टर ने कहा यह तो गर्भवती है

अस्पताल की सूचना को कुक्षी पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इंदौर के एमवायएच अस्पताल से लिए पीड़िता के बयान

*कुक्षी पुलिस ने 0 पर कार्यवाही करते हुए 376,506 3 बटा 4 पास्को एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हैं आरोपी को किया गिरफ्तार*
कुक्षी- कुक्षी शहर के हाल मुकाम लक्ष्मी कॉलोनी निवासी  17  वर्षीय नाबालिग पीड़िता के अस्वस्थ होने पर 8 माह का गर्भ होने की जानकारी मिली एमवायएच की महिला डॉक्टर द्वारा थाना प्रभारी कुक्षी को जानकारी मिलने पर की नाबालिग पीड़िता को 8 माह का गर्भ है उपचार हेतु भर्ती कराया गया है इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमल गहलोत द्वारा तत्काल महिला अधिकारी उर्मिला रावत को एमवाय अस्पताल भेजकर शून्य पर एफ आई आर पंजीबद्ध कर डीएनए सेंपलिंग हेतु कार्यवाही की वही कुक्षी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी लखन पिता भिलाला निवासी जामली पीथमपुर थाना गंधवानी को गिरफ्तार किया गया इस मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है
मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपनी  मां और  अपने भाई के साथ लक्ष्मी कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही थी वही लड़का भी पड़ोस में ही रहता था
27  जून 2020 को लड़की को अकेला पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया एवं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी
26 जनवरी 2021 को लड़की के अस्वस्थ होने पर परिजनों द्वारा लड़की को स्वास्थ उपचार को लेकर इंदौर इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं डॉक्टरों ने लड़की के अंदर  8 माह का गर्भ पाया जिसको लेकर  डॉक्टरों द्वारा पुलिस थाना प्रभारी कुक्षी को इसकी सूचना दी गई इस मामले को थाना प्रभारी कमल गहलोत ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने