NCR News:दिल्ली के 3 बॉर्डर पर मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान पहुंचे। इन 3 बॉर्डर के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान रैली निकाल रहे हैं। इस दौरान पंजाब के अमृसर में एक हादसा हुआ। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। किसान आंदोलन का असर यह रहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पानीपत के तय कार्यक्रम को छोड़कर पंचकूला में ध्वजारोहण किया। यहां के फरीदाबाद में किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। तनाव के बाद यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। समाजवादी पार्टी UP के हर जिले में ट्रैक्टर मार्च निकाल रही है। लखनऊ में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बस्ती, शामली और सिद्धार्थनगर में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। मुजफ्फरनगर में सपा नेताओं ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।- किसान आंदोलन को देखते हुए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे बंद किया गया। दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने