आज 23 जनवरी को महानतम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परम श्रद्धेय सुभाष चन्द्र बोस जी की 125 वीं जयंती "पराक्रम दिवस" के अवसर पर क्रान्तिकारी विचार मंच द्वारा दीप प्रज्जवलन कर सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रान्तिकारी विचार मंच के संरक्षक एडवोकेट हरिवंश सिंह जी ने किया तथा श्री कृपा नाथ दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच का संचालन क्रांतिकारी विचार मंच के महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे ने किया इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अम्बरीष शुक्ला, गौरीश दुबे, डब्लू कुमार पाण्डेय, अभिषेक कसेरा, रजत प्रकाश पाण्डेय, निशांत चौहान, अक्षय शुक्ला, सुधाकर, विजय तिवारी, सतीश, सुनील, सचिन पाण्डेय उपस्थित रहे तथा सभी का स्वागत  श्रिया दुबे, सियांशी दुबे,  वर्षा पाण्डेय तथा रामांश दुबे ने किया।
आनन्द मिश्र
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने