NCR News: भाजपा बंगाल में सत्ता में आने के लिए कमर कसे हुए है। आज सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कोलकाता पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार ने सुभाष जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। मोदी कोलकाता में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नेताजी की स्मृति में सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। बड़ी बात ये कि मोदी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी होंगी।श्चिम बंगाल में उत्सव, जनसंस्कृति का हिस्सा है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक फ्रंट पर बंगाली मानुष को लुभाने की होड़ यूं तो पिछले साल दुर्गा पूजा से ही शुरू हो गई थी। 2021 के शुरू होते ही 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर भी दोनों दलों के बीच जलसे-जुलूस को लेकर मुकाबला जैसा हुआ, पर तृणमूल के कार्यक्रमों के आगे भाजपा के आयोजन शायद थोड़े फीके रह गए। यही कसर निकालने के लिए नेताजी की जयंती पर खुद मोदी मैदान में उतर गए हैं।कोलकाता में मोदी दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नेशनल लाइब्रेरी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में संबोधन के बाद वे विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां आजाद हिंद फौज के सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में उनके साथ मंच पर ममता भी रहेंगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने