अम्बेडकर नगर÷ हिंदु सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक सभी के आराध्य भगवान प्रभु श्री राम चन्द्र जी के जन्म स्थान श्री राम जन्म भूमि अयोध्या धाम में बन रहे मंदिर के निर्माण में समर्पण राशि समर्पित करने का शिलशिला 15 जनवरी से आरंभ हो चुका है।शनिवार को समर्पण राशि अर्पण करने के दूसरे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने 1 लाख 11हजार रुपए का समर्पण निधि का चेक जिला कार्यालय संघ भावन में अवध विश्वविद्यालय के तकनीकी विभाग के डायरेक्टर डाक्टर रमापति मिश्र जी के उपस्थिति में प्रभु श्री राम चन्द्र जी के चरणों में समर्पित किया।
     समर्पण राशि अर्पित करने के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान का प्रतिफल भव्य मन्दिर निर्माण के रूप में हमें अपने जीवन में देखने को मिलेगा।हम सभी का जीवन सफल हो गया है।
    उपरोक्त शुभ अवसर प्रेरणा श्रोत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला प्रचारक आदित्य जी, भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने