ब्यूरो चीफ विकाश कुमार निषाद की रिपोर्ट
अम्बेडकर नगर
दिनांक - 17.01.2021 को थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर अन्तर्गत धौरहरा नेशनल हाइवे के किनारे अज्ञात शव मिला था ।  जिसके सम्बन्ध में थाना को0 टाण्डा पर दिनांक 17.01.2021 को मु0अ0सं0-10/21 धारा-302, 201,120बी भादवि  बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। स्थानीय पुलिस टीम द्वारा शव की शिनाख्त सिप्तेहसन पुत्र भगेलू खां निवासी बेथरा थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर की रूप में की गयी। पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त सुनील कुमार मिश्रा उर्फ मामा उर्फ सुहेल को  दिनांक 18.01.2021 समय 21ः55 बजे थानाक्षेत्र को0 अकबरपुर बसखारी मार्ग पर मुस्तफाबाद नेवतरिया ओवरब्रिज के पास से घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार यू0पी0 42 यू 4313 से एक अदद नुकीला टैलिवर राड (आलाकत्ल) के साथ गिरफ्तार किया गया एवं दिनांक 19.01.2021 सुबह 07ः20 बजे अभियुक्ता 01. रेशमा खातून पत्नी सुनील कुमार 02. शकिला बानो पत्नी सरदार खां को पुरानी तहसील तिराहा अकबरपुर से गिरफ्तार किया गया।
ज्ञात हो कि सिप्तेहसन व सरदार खां दोनों सगे भाई थे। जिसमें सिप्तेहसन की शादी नहीं हुई थी। शकीला बानों पत्नी सरदार खां व रेशमा खातून पत्नी सुनील कुमार मिश्रा उर्फ मामा उर्फ सुहेल ने षड़यन्त्र कर जमीन/सम्पत्ति हथियाने की नियत से सुनील कुमार मिश्रा उर्फ मामा उर्फ सुहेल द्वारा मृतक सिप्तेहसन पुत्र भगेलू खां निवासी बेथरा थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर की दिनांक 16.01.2021 रात्रि को हत्या करवाई गयी थी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण -

मु0अ0सं0-10/21 धारा-302, 201,120बी भादवि थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर।

बरामदगी विवरण-

घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार से यू0पी0 42 यू 4313 से एक अदद नुकीला टैलिवर राड (आलाकत्ल)

नाम पता अभियुुक्तगण -

01. सुनील कुमार मिश्रा उर्फ मामा उर्फ सुहेल पुत्र स्व0 लालबहादुर  निवासी बभनहिया  पूरब थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर। हाल पता मोहल्ला मीरानपुर थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर।
02. रेशमा खातून पत्नी सुनील कुमार मिश्रा उर्फ मामा उर्फ सुहेल निवासी उपरोक्त
03. शकिला बानो पत्नी सरदार खां निवासी बेथरा थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम थाना को0 टाण्डा-

01. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय
02. उ0नि0 सर्वेन्द्र कुमार अस्थाना
03. उ0नि0 रामउग्रह कुशवाहा
04. आरक्षी कुशलपाल सिंह
05. आरक्षी शैलेन्द्र यादव
06. म0 आरक्षी अनीता वर्मा
07. म0 आरक्षी अन्जू मिश्रा
08. आरक्षी चालक नन्द कुमार राय

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने