अब तक 57.37 लाख मीट्रिक टन हो चुकी है धान की खरीद

1098199 किसानों को लाभान्वित करते हुए किया गया 7993.35 करोड़ रूपये का भुगतान

लखनऊ: दिनांक: 11 जनवरी, 2021

 
 
      उत्तर प्रदेश सरकार खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के तहत, 4452 धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, खरीद लक्ष्य से अधिक खरीद कर ली है। अब तक 5737952.90 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 4526369.32 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी थी। इस योजना से अब तक 1098199 किसानों को लाभान्वित करते हुए 7993.357 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 41513.99 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। प्रदेश सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के तहत 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया, जिसके सापेक्ष अब तक 126.77 प्रतिशत  खरीद की जा चुकी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने