09 आयुष चिकित्साधिकारियों को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र 
चित्र संख्या 01 से 05 तथा फोटो कैपशन। 
बहराइच 04 जनवरी। मिशन रोजगार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रकिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष विभाग के नवचयनित 1065 आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरण व पदस्थापना, संवाद कार्यक्रम तथा 142 योग वेलनेस सेंटर्स का उद्घाटन एवं उत्तर प्रदेश आयुष टेलीमेडिसिन के शुभारम्भ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना विज्ञान केन्द्र में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने जनपद के लिए नवचयनित 08 होम्योपैथिक तथा 01 आयुर्वेद चिकित्साधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।  
विधायक व जिलाधिकारी द्वारा डा. प्रेम प्रकाश वर्मा, डा. रोहित कुमार वर्मा, डा. राजेश वर्मा, डा. सत्य प्रकाश, डा. मनोज कुमार, डा. ज्योतिमा वर्मा, डा. मधुलिका यादव व डा. निधि शुक्ला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी तथा उमेश सिंह आयुर्वेद चिकित्साधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, राजेश कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. राजीव कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. वाई.ए.अंसारी, नव चयनित आयुष चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
                   :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
जेल प्रीमियर लीग में थण्डर बोल्ट ने जीता मैच
चित्र संख्या 06 से 07 तथा फोटो कैपशन। 
बहराइच 04 जनवरी। जिला कारागार बहराइच में जेल प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का मैच ग्रेटर स्ट्राइकर व थण्डर बोल्ट के मध्य खेला गया। विजेता टीम थण्डर बोल्ट रही जिसने 21 रनों से मैच जीत लिया। मैन आॅफ द मैच थण्डर बोल्ट के नदीम जंग रहे जिन्होंने 28 रन का योगदान दिया। जेल अधीक्षक ए.एन. त्रिपाठी ने दोनों टीमों के मध्य टास कराया। जबकि डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार व शरेन्दु कुमार त्रिपाठी ने कमेन्टेटर की भूमिका निभायी तथा अम्पायर की भूमिका का निर्वहन मो. शोएब द्वारा किया गया।  
                  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
सम्पूर्ण समाधान दिवस आज
बहराइच 04 जनवरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की श्रृंखला के अन्तर्गत माह जनवरी के प्रथम मंगलवार 05 जनवरी 2021 को तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में जिलाधिकारी शम्भु कुमार तथा शेष तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। 
                          :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मतदाता सूची की त्रुटियों को दुरूस्त करने के दिये गये निर्देश
बहराइच 04 जनवरी। तहसील नानपारा अन्तर्गत मतदाता सूची में मृतकों के नाम दर्ज होने तथा ग्राम पंचायतों के नामों के त्रुटिपूर्ण अंकन के सम्बन्ध में मीडिया व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल आई.ए.एस. द्वारा त्रिस्तरीय मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु नामित सुपरवाईजर बशीरूद्दीन को जांच कर स्वःप्रेरणा से अपात्र मतदाताओं के नाम विलोपित करने के लिए सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए श्री पटेल ने बताया कि ब्लाक नवाबगंज की मतदाता सूची में ग्राम केवलपुर (दर्ज नाम कमवलपुर) को दुरूस्त करने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को पत्र प्रेषित किया गया है तथा डबल दर्ज नामों को विलोपित करने हेतु सम्बन्धित सुपरवाईजर राकेश कुमार को बीएलओ के साथ बैठक कर स्वःप्रेरणा से अपात्र मतदाताओं के नाम विलोपित करने के लिए सूची तैयार करने के हेतु निर्देशित किया जा चुका है। 
  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
थारू बाहुल्य ग्राम बलई अचकवा में आयोजित हुआ नशा उन्मूलन चैपाल
चित्र संख्या 08 से 09 तथा फोटो कैपशन। 
बहराइच 04 जनवरी। भारत नेपाल सीमावर्ती थारू जनजाति बाहुल्य ग्राम बलई-अचकवा गांव में नशा उन्मूलन चैपाल व कृषि तथा वन आधारित रोजगार सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पुलिस, सशस्त्र सीमा बल व महामना मालवीय मिशन तथा लायंस क्लब स्वंय सेवी संस्थाओं ने सहभागिता कर सम्पूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों को पूर्ण नशामुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया और क्षेत्रीय लोगों को स्थानीय स्तर पर कृषि, पशुपालन व वन आधारित रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा परिचर्चा आयोजित कर कार्ययोजना बनाई। समापन अवसर पर लायंस क्लब की ओर से 200 निर्धन असक्त थारू महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल व बच्चों को टोपी वितरित कर नशा उन्मूलन में सहभागिता का सपथ दिलाया गया। महामना मालवीय मिशन के ओर से आयोजित नशा उन्मूलन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने कहा कि, नशा समाज के लिए अभिशाप है और इसपर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए जनजाति थारू पुरूष एवं महिलाओं को स्थानीय स्तर पर कृषि व पशुपालन आधारित रोजगार उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। 
थारू महिलाओं और बच्चों को निशुल्क कंबल व वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने लायंस क्लब व मालवीय मिशन की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी स्वयं सेवी संस्थाओं को पहल करना चाहिए। संगठन की ओर से थारू महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए लायंस क्लब व थाना मोतीपुर पुलिस की ओर से मधुमक्खी पालन किट की उपलब्ध कराया गया। अध्यक्ष लायंस क्लब बहराइच अनिल मातन हेलिया ने कहा कि महाराणा प्रताप के वंशज थारू संस्कृति को बचाए रखने के लिए उनका स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में संगठन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष बहराइच(अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन की ओर से भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में नशा उन्मूलन तथा थारू जनजाति के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि थारू संस्कृति को बचाए रखने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रभावी पहल करनी चाहिए। 
गायत्री परिवार से जुड़े रामकुमार यादव व थारू समाज पुजारी ने युग गीत व संगीत प्रस्तुत कर थारू समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आवाहन किया। थारू समाज से जुड़ी बालिकाओं राजकुमारी , विद्यावती , रंजीता , चंद्रावती , रूपवती साक्षी , चित्रा व रूसिना ने थारू गीत प्रस्तुत कर अपने समाज के लोगों से नशा व अन्य कुरूतियों से दूर रहकर समाज के उत्थान व विकास में सहयोग करने का आवाहन किया तथा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हए समाजसेवी रोहित गुप्ता व रामसहारे पाठक ने समूचे क्षेत्र को नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लायंस क्लब बहराइच के पदाधिकारी अजय अग्रवाल, राकेश मित्तल, संतोष अग्रवाल, सचिव मनीष पोद्दार व लायन दिनेश व समाजसेवी पत्रकार शशांक सिन्हा, विवेक श्रीवास्तव ने उपस्थित थारू समाज के वृद्ध, निर्धन व अशक्त महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल, स्वेटर व टोपी वितरण कर नशामुक्त समाज बनाने का सामुहिक संकल्प दिलवाया। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह, मोतीपुर थाना प्रभारी जय नारायण शुक्ला, सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट पुरन राम सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। समापन अवसर पर बाराबंकी से आये वस्त्र उद्यमी जफर खां ने अपने सहयोगियों के साथ थारू महिलाओं को जरदोजी व हस्त शिल्प कारीगरी से सम्बद्ध कर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने की बात कही। 
      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः 
जनपद में धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू
बहराइच 04 जनवरी। वर्तमान समय में गृह मंत्रालय भारत सरकार की कोविड-19 की गाइड लाइन्स का पालन कराते हुए श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती, मकर संक्रान्ति, माघ मेला, गणतन्त्र दिवस, वसन्त पंचमी, रविदास जयन्ती आदि त्यौहार एवं धार्मिक तथा राजनैतिक गतिविधियों तथा विभिन्न संगठनों द्वारा धरना/प्रदर्शन आदि आयोजनों के मद्देनज़र जनपद बहराइच के समस्त सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्टेªट जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा दं.प्र.संहिता, 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।
अपर जिला मजिस्टेªट जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के समस्त 28 प्रस्तर 04 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक जनपद बहराइच के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले तथा जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों पर प्रभावी रहेगा। इन आदेशों का अथवा इनके किसी भी अंश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा। 
                    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
विकास कार्याें की समीक्षा बैठक 06 जनवरी को 
बहराइच 04 जनवरी। जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि 06 जनवरी 2021 को अपरान्ह 03ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले 37 सूत्रीय एवं नीति आयोग कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी है। श्री मिश्र ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को समस्त सूचनाओं के साथ ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
                  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक 08 जनवरी को
बहराइच 04 जनवरी। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि 08 जनवरी  2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी है। श्री पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से बैठक में ससमय उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। 
                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
थाना समाधान दिवसों के लिए नामित किये गये राजपत्रित अधिकारी
आगामी माह जनवरी, फरवरी व मार्च के लिए रोस्टर निर्धारित
बहराइच 04 जनवरी। शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक जिले के थानों पर आयोजित होने वाले समाधान दिवसों को प्रभावी, सार्थक एवं जनोपयोगी बनाये जाने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को नामित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी रोस्टर के अनुसार नामित राजपत्रित अधिकारी माह जनवरी, फरवरी व मार्च 2021 के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान पंचायती तरीके से कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर आमजन की ज्यादा से ज्यादा समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल व नगर निकाय के क्षेत्रान्तर्गत थानांे में सम्बन्धित निकाय के अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। 
जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार कोतवाली नगर के लिए तहसीलदार सदर बहराइच, कोतवाली देहात के लिए चकबन्दी अधिकारी प्रथम बहराइच, थाना दरगाह शरीफ के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर, रानीपुर के लिए बीडीओ चित्तौरा,  रिसिया के लिए बीडीओ रिसिया, पयागपुर के लिए तहसीलदार पयागपुर, विशेश्वरगंज के लिए बीडीओ विशेश्वरगंज, फखरपुर के लिए बीडीओ फखरपुर, हुज़ूरपुर के लिए बीडीओ हुजूरपुर व थाना कैसरगंज के लिए तहसीलदार कैसरगंज को थाना समाधान दिवस के लिए राजपत्रित अधिकारी नामित किया गया है।
इसी प्रकार थाना जरवलरोड के लिए बीडीओ जरवल, रामगाॅव के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी महसी, हरदी के लिए तहसीलदार महसी, बौण्डी के लिए बीडीओ महसी, खैरीघाट के लिए बीडीओ शिवपुर, कोतवाली नानपारा के लिए तहसीलदार नानपारा, रूपईडीहा के लिए बीडीओ बलहा, नवाबगंज के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी नानपारा, मटेरा के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिहींपुरवा, कोतवाली मूर्तिहा के लिए तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर), मोतीपुर के लिए नायब तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर) तथा थाना सुजौली के लिए बीडीओ मिहींपुरवा को थाना समाधान दिवस के लिए राजपत्रित अधिकारी नामित किया गया है।
                       :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
जनपद के 04 अलग-अलग स्थान घोषित किये गये कन्टेनमेन्ट ज़ोन  
बहराइच 04 जनवरी। जनपद के तहसील नानपारा के ग्राम शिव बढ़ैया, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ग्राम नरेश गली, तहसील महसी के ग्राम ईसाईपुरवा बंजरिया व तहसील सदर के मो. घसियारीपुरा में 01-01 व्यक्ति के पीड़ित/संक्रमित पाये जाने के फलस्वरूप जिःःला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट ज़ोन घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से सम्बन्धित क्षेत्रों तथा उसके आस-पास के क्षेत्र को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
उक्त अवधि में निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सम्बन्धित ग्राम/मोहल्लों में रहने वाले समस्त व्यक्ति अपने-अपने घरों (इन्डोर) में ही रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन उपरोक्त अधिसूचना के प्रस्तर-15 में प्रदत्त व्यवस्था के अनुसार भा.द.सं. की धारा-188 के अधीन दण्डनीय अपराध माना जायेगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी कन्सालीडेटेड गाईड लाइन्स के क्रम में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश 02 जनवरी 2021 के रात्रि 8 बजे से अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कन्टेनमेन्ट ज़ोन के लिए नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी तथा नोडल पुलिस अधिकारी व सहायक नोडल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। कोविड-19 के संक्रमण का एकल प्रकरण होने के फलस्वरूप शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में किसी एक घर में उससे अधिक संक्रमण के प्रकरण पाये जाने पर अगल-बगल के अधिकतम एक-एक घर तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट ज़ोन होगा। 
  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने