03 दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का होगा
 आयोजन 06 फरवरी से
इच्छुक उद्यान तथा गृहवाटिका प्रेमी 28 जनवरी तक करवा सकते हैं पंजीकरण
विशेष जानकारी उद्यान अधीक्षक के कार्यालय फोन नं0 0522-2975506 की जा सकती है-डा0 आर0के0 तोमर
                                      लखनऊ, दिनांक: 18 जनवरी, 2021
उत्तर प्रदेश के उद्यान विभाग द्वारा प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2021 का 03 दिवसीय आयोजन 06 फरवरी, 2021 को राजभवन प्रांगण में किया जाएगा।
यह जानकारी उद्यान निदेशक, डा0 आर0के0 तोमर ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 6, 7, एवं 8 फरवरी, 2021 तक चलने वाली लखनऊ शहर में स्थित व्यक्तिगत बंगलों के उद्यान, गृहवाटिकाओं, कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं तथा पब्लिक पार्क आदि के उद्यान एवं प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल के उद्यानों के 63 वर्गों में यह प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी की प्रतियोगिता की प्रवृष्टियों का पंजीकरण 28 जनवरी, 2021 को सायं 05 बजे तक कार्यालय अधीक्षक राजकीय उद्यान, आलमबाग लखनऊ में किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक उद्यान तथा गृहवाटिका प्रेमियों से अपेक्षा की है कि अधिकाधिक संख्या में 28 जनवरी, 2021 तक प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीकरण करा ले।
डा0 तोमर ने बताया कि पंजीकरण उद्यानों तथा गृह वाटिकाओं के विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता की जजिंग 30 एवं 31 जनवरी, 2021 निर्णायक टोलियों द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उद्यान तथा गृह वाटिका प्रेमी विशेष जानकारी के लिए राजकीय उद्यान कार्यालय लखनऊ से फोन नं0 0522-2975506 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने