*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांकः 28.01.2021  
      
*जनपद के विभिन्न 05 चोरी की घटनाओं का खुलासा, चोरी का सामान व नाजायज चरस, तमंचा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द कुमार मौर्य द्वारा अपराध की समीक्षा कर जनपद में घटित चोरी की घटनाओं का अनावरण करने हेतु कड़े निर्देश के साथ सभी थानाप्रभारी व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर/इकौना के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0 भिनगा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के अथक प्रयास से दिनांक 28.01.2021 को 02 अभियुक्त 1- इन्द्रसेन पुत्र चेतराम 2- अशोक कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद पाण्डेय निवासीगण प्रतापवली पुरवा दा0 जानकी नगर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को ग्राम अमरहवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से जनपद में घटित विभिन्न 05 चोरी से सम्बन्धित सामान व 01 किलो 200 ग्राम नाजायज चरस (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग रुपया 10 लाख), 01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस बरामद कर अभियुक्तों को जेल रवाना किया जा रहा है।
उपरोक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर व पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

*बरामदगीः-*
1- 01 किलो 200 ग्राम नाजायज चरस (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग रुपया 10 लाख) मु0अ0सं0 26/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना को0 भिनगा बनाम इन्द्रसेन पुत्र चेतराम
2- 01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस मु0अ0सं0 27/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को0 भिनगा बनाम अशोक कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद पाण्डेय
3- 59 अदद मोबाइल फोन(कीमत लगभग रुपया 03 लाख) सम्बन्धित मु0अ0सं0 458/20 धारा 380 भा0द0वि0 थाना को0 भिनगा दिनांक 28.12.2020 को संग्रामगंज में वादी अनिल कुमार पुत्र श्रीरामवरन के दुकान का दरवाजा तोड़ कर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी।
4- 02 जोड़ी नया जूता व 02 जोड़ी लेडीज चप्पल सम्बन्धित मु0अ0सं0 404/2020 धारा 479 भा0द0वि0 थाना को0 भिनगा, दिनांक 16.12.2020 को वादी सत्यनरायन वर्मा पुत्र राममनोरथ वर्मा की पूरेदरी स्थित दुकान का सटर काट कर चोरी।
5- 02 अदद मूर्ति सफेद व पीली धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01अदद नाक की कील पीली धातु सम्बन्धित मु0अ0सं0 356,361/2020 धारा 380 भा0द0वि0 थाना इकौना दिनांक 18.12.2020 को ग्राम मलौना खसियारी में वादी रेशमा शुक्ला पत्नी सिपाही लाल के घर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गयी तथा दिनांक 18.12.2020 को ग्राम नरायणजोत इकौना निवासी डिप्टी पुत्र तीर्थराम के घर में घुसकर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी।
6- 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 अदद माला सफेद धातु, 02 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु सम्बन्धित मु0अ0सं0 356/2020 धारा 380, 457 भा0द0वि0 थाना मल्हीपुर दिनांक 20.11.2020 ग्राम बालेपुरवा में वादी हरीराम यादव पुत्र दरबारी लाल यादव के घर में अज्ञात चोरो द्वारा सेंध लगा कर चोरी।

*गिरफ्तारी टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री वृजेश द्विवेदी थाना को0 भिनगा 2- उ0नि0 श्री वृजभूषण यादव 
3- उ0नि0 श्री किशोर पासवान थाना को0 भिनगा 4- उ0नि0 श्री शम्भूनाथ उपाध्याय 
5. उ0नि0 श्री अर्जुन पटेल प्रभारी स्वाट टीम 6- का0 विशाल वर्मा थाना को0 भिनगा
7- का0 देवेन्द्र कुमार थाना को0 भिनगा 8- का0 अभिषेक सिंह सर्विलांस सेल
9- का0 राकेश यादव स्वाट टीम
              *सोशल मीडिया सेल* 
          कार्यालय पुलिस अधीक्षक
               जनपद श्रावस्ती।


श्रावस्ती से रामकृष्ण वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने