लखनऊ || दिनांक: 21 जनवरी, 2021
उ0प्र0 सरकार द्वारा रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 04 चालू कार्यों हेतु रू0 16 करोड़ 84 लाख 52 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किया गया है। इन 04 कार्यों में जनपद फिरोजाबाद, गोरखपुर, हाथरस व मथुरा में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व वित्तीय में वर्णित व्यवस्था अनुसार सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त अवश्य कर ली जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने