राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत जनपद चित्रकूट में भरत कूप में फतेहगंज मार्ग पर बानगंगा नदी पर सेतु, पहंुच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 64 लाख 89 हजार की धनराशि हुयी स्वीकृत

लखनऊ: दिनांक: 16 जनवरी, 2021
उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत जनपद चित्रकूट में भरत कूप में फतेहगंज मार्ग पर बानगंगा नदी पर सेतु, पहंुच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 64 लाख 89 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस कार्य हेतु स्वीकृत लागत रू0 10 करोड़ 59 लाख 57 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-6 के अध्याय-12 के प्रस्तर-318 में वर्णित व्यवस्था के अनुसार सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर, कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने