मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद श्री सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया 

लखनऊ: 17 दिसम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व सांसद श्री सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सत्यदेव सिंह वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्री सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने