अंबेडकर नगर जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक परमहंस यादव का बीमारी के कारण फैजाबाद के अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया जिसकी समाचार मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि शैक्षिक जगत में लोगो के लिए प्रेरणा स्रोत रहे स्व परमहंस यादव गिरैया बाजार से उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष भी थे जिनके आकस्मिक निधन पर जिले के सभी व्यापारी जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष, अशोक कुमार अग्रहरि महामंत्री अनिल अग्रहरि युवा उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष नवनीत मद्धेशिया उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ अनवर महामंत्री भगवतीजयसवाल उपाध्यक्ष संजय अग्रहरी सरयू नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पत्रकार ओंकारनाथ सिंह शिक्षक उदयराज मिश्रा ,हरिप्रसाद यादव हरिप्रसाद चतुर्वेदी, कृष्णचन्द्र मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, खंडशिक्षाधिकारी बड़कऊ वर्मा, चंद्रशेखर आजाद पत्रकार मनोज यादव लालममणि गोंड़, सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, भीमलाल कन्नौजिया, ब्लाकप्रमुख धर्मराज यादव,रामनगर प्रमुख बलराम संदीप यादव उर्फ बिट्टू,पूर्व विधायक भीमप्रसाद सोनकर,त्रिवेणी राम, अनवर सादात अंसारी, प्रेमनरायन यादव,आलापुर विधायक अनीता कमल,सहित जिले के गणमान्य लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।स्व परमहंस यादव का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर हजारों लोगों की उपस्थिति में नम आंखों के बीच किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने