बेलसर (गोंडा)। विकास खंड परसपुर के झिगुर पुरवा के डॉ .अनिल कुमार दुबे को हिंदी रत्न पुरस्कार दिया गया है। अनिल कुमार दुबे पुत्र अम्बिका प्रसाद दुबे को सरिता स्मृति अखिल भारतीय सम्मान समारोह में सरिता लोक सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को यह पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान किसी क्षेत्र विशेष में विशिष्ट कार्य पर प्रदान किया जाता है। डॉ. अनिल कुमार दुबे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन वरिष्ठ संकाय सदस्य/ राज्य समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। सामाजिक जागरूकता के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार राज्यों में विशेष कार्य किये हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने