वेद वाणी कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग।
स्वामी यज्ञ मुनि महाराज।
चौधरी मुकेश आर्य के आवास पर  गांव आरिफपुर खेड़ी में यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यज्ञ के यजमान ऋषभ आर्य रहे।
यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी यज्ञ मुनि महाराज ने कहा वेद मार्ग पर चलना सुख है, वेद की आज्ञा का उल्लंघन करना ही दुख है। वेद वाणी मनुष्य कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है।गुरुकुल की शिक्षा ही दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। वेदों के अंदर गुरुकुलीय शिक्षा व्यवस्था सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। गुरुकुल के बच्चे ही समाज का सुधार करते हुए पुनः भारत को विश्व गुरु बना सकते है । आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री
 डॉ रवि शास्त्री ने कहा  वेदों का ज्ञान, वेद वाणी ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग एवं उत्तम मार्गदर्शन का सर्वोत्तम साधन हैं।आज का युवा नशे में चूर है ,नशा छोड़ेऔरजीवन का निर्माण करें।
 आज समाज में दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, खेत की मेड पर खूनी संघर्ष ,डीजे शराब आदि बुराइयां बढ़ रही है। जिससे समाज का भयंकर पतन हो रहा है ।आर्य समाज आह्वान करता है कि हम सब मिलकर इन सब बुराइयों को समाप्त कर एक अच्छे समाज का निर्माण करें यही मनुष्यता होगी।आर्य समाज की विचारधारा के द्वारा ही हम अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देकर अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, चौधरी वेद सिंह आर्य, कपिल आर्य, मास्टर कालूराम , पूर्व प्रधान रामनरेश ,जयपालसिंह, सरदार सिंह ,मास्टर राजेंद्र सिंह ,विकास तोमर ,नवाब सिंह ,बृजपाल सिंह ,विदुषी, आराध्या,चौधरी बुध सिंहआदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने