अखिल भारतीय बिंद महासभा की मांग पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल ने नगर के दो मुहिया तिराहे पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय झूरी बिंद की प्रतिमा स्थापना के लिए तिराहे के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह विकास कार्य स्थानीय सांसद निधि के जरिए कराया जाएगा। इस मौके पर नगर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा व छानबे से अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल उपस्थित थे। पूर्व मंत्री पटेल ने कहा कि महासभा की मांग पर स्वतंत्रता सेनानी झूरी बिंद के नाम पर तिराहे के नामकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल को पत्र लिखा गया है। वहीं, झूरी बिंद के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सांसद ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय झूरी बिंद का अतुलनीय योगदान है। दोमुहिया तिराहे का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के पश्चात यहां पर झूरी बिंद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महान स्वतंत्रता सेनानी के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही आने वाली पीढ़ी को इस महान स्वतंत्रता सेनानी के संघर्ष से प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल, अखिल भारतीय बिंद महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेनी माधव बिंद, बिंद समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल बिंद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामवृक्ष बिंद, जिलाध्यक्ष शिवमूरत बिंद, जिला महासचिव हेमंत बिंद, रामनरेश बिंद, राममूर्ति बिंद, डॉ.सीएल बिंद, सांसद प्रतिनिधि राम नारायण बिंद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, आनंद सिंह, दुर्गेश पटेल, अनिल सिंह पगड़ी, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, अरुणेश पटेल, इंद्रजीत सिंह पटेल, भगवान दास प्रजापति, कुलदीप पटेल, मनोज बिंद, शेषमणि बिंद उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने