*कांग्रेसियों की किसान जनसंदेश यात्रा को पुलिस ने रोका*
बहराइच। कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से बुधवार को निकाली जा रही किसान जनसंदेश यात्रा को प्रशासन ने केडी पैलेस के पास रोक दिया। इस दौरान नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा कर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस की ओर से बुधवार को किसान संदेश यात्रा शहर के केडी पैलेस से निकाली जानी थी। इसकी सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल सिंह व सीओ सिटी टीएन दूबे की अगुवाई में पुलिस बल ने होटल को बैरिकेडिंग कर घेर लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा की अगुवाई में संदेश यात्रा लेकर कार्यकर्ता निकले, तो पुलिसबल ने सभी को आगे जाने से रोक दिया।
बहराइच ब्यूरो हेड रामकुमार यादव की रिपोर्ट
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know