*डी.आई.जी. देवीपाटन मण्डल ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक* 

*रिपोर्ट: बहराईच ब्यूरो  रामकुमार यादव"

 बहराइच 27 दिसम्बर। किसान आन्दोलन के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित पुलिस नोडल अधिकारी डी.आई.जी. देवीपाटन मण्डल डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के आला प्रशासनिक, पुलिस व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

बैठक के दौरान डी.आई.जी. डाॅ. सिंह ने वर्तमान में कोविड-19 महामारी के नये स्ट्रेन खतरे के दृष्टिगत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को निरन्तर जागरूक करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से इस बात की भी अपील की जाय कि लोग अनिवार्य रूप से मास्क एवं सेनेटाइज़र का उपयोग करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पैदल गश्त के दौरान बाज़ारों में प्रतिष्ठान मालिकों से कोविड-19 का पालन करने व अनावश्यक भीड़-भाड़ एकत्रित न होने हेतु निर्देशित किया जाय। 

डी.आई.जी. डाॅ. सिंह ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सभी सम्बन्धित अधिकारियों को धारा-144 का अनुपालन कराये जाने का भी निर्देश दिया।  

डी.आई.जी. डाॅ. सिंह ने जिले के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा कोविड-19 की रोकथाम के लिए आमजन द्वारा मास्क एवं सेनेटाइज़र का उपयोग करने हेतु धर्मगुरूओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों से भी संवाद स्थापित कर उनका सहयोग भी प्राप्त किया जाय। 

डाॅ. सिंह ने राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का भ्रमण करते समय आमजन व किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाय।   

इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस., नानपारा के सूरज पटेल आई.ए.एस., कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, पयागपुर के कीर्ति प्रकाश भारती, महसी के एस.एन. त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, नानपारा डाॅ. जंग बहादुर यादव, कैसरगंज के शंकर प्रसाद, पयागपुर के नरेश सिंह, मिहींपुरवा के कमलेश कुमार सिंह।

एल.आई.यू. इंस्पेक्टर सुमित दुबे, उप निदेशक कृषि डाॅ. आर.के. सिंह, डिप्टी आर.एम.ओ. संजीव कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। 
                         :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मेडिकल बुलेटिन
बहराइच 27 दिसम्बर। एल-1 सीएचसी चित्तौरा में कुल बेड की क्षमता 40 बेड है। यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 40 बेड खाली हंै। एल-2 एवं ंकेयर हास्पिटल की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला पाॅलीटेक्निक रिसिया मोड एल-1 हास्पिटल की क्षमता 250 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 250 बेड खाली हैं। 

कोविड-19 एल-2 ए.एस.एम.सी. की क्षमता 113 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या 01 है तथा 112 बेड खाली हैं। इस प्रकार एल-1, एल-2 एवं केयर हास्पिटल की कुल क्षमता 403 बेड के सापेक्ष भर्ती मरीजों की संख्या 01 है तथा 402 बेड खाली हैं। जबकि लखनऊ में 21, बाराबंकी में 02 तथा होम आईसोलेशन में कुल 43 मरीज हैं।

सैम्पल जाॅच का विवरण देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुल भेजे गये सैम्पल 250933 कुल प्राप्त रिपोर्ट 250101 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 4041 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 246060 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 1649 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 02 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 1454 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 832 है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आर. टी. पी. सी. आर. कुल भेजे गये सैम्पल 111206 कुल प्राप्त रिपोर्ट 110374 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 2046 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 108328 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 837 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 02 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 642 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 832 है। 

इसी प्रकार ट्रू-नाट द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 6435 कुल प्राप्त रिपोर्ट 6435 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 464 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 5971 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 16 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या शून्य, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 16 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। 

जबकि एंटीजन द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 133292 कुल प्राप्त रिपोर्ट 133292 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1531 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 131761 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 796 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या शून्य, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 796 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। 

अन्य राज्य, जनपद से आये हुए यात्रियों के सेम्पुलों की संख्या 129 है। बाहर से आये हुए व्यक्तियों में पाजिटिव व्यक्तियों की संख्या शून्य है। 

ट्रीटमेन्ट का विवरण देते हुए सी.एम.ओ. ने बताया कि कुल पाजिटिव केस प्रारम्भ से 4041 कुल ठीक हुए केस 1536, आज डिस्चार्ज व्यक्ति शून्य, कुल मृतक संख्या 74, होम आईसोलेशन ओवर 2362 तथा कुल ऐक्टिव केस की संख्या 69 है।

सी.एम.ओ. ने बताया कि एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 33 है जिसमें तहसील कैसरगंज में 04, महसी में 07, नानपारा में 08, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 02, पयागपुर 03 तथा तहसील सदर 09 हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि आज घोषित कन्टेनमेन्ट जोन शून्य हैं जिसमें तहसील कैसरगंज में शून्य, महसी में शून्य, नानपारा में शून्य, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शून्य, पयागपुर में शून्य, सदर बहराइच में शून्य, है। 

सीएमओ ने यह भी बताया कि उनके कार्यालय में 24 घण्टे चिकित्सकों की टीम सहित जनमानस की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित है। जिसका दूरभाष नम्बर 05252-232417 तथा मो.न. 9369842855 व 8881324365 है।

सी.एम.ओ. ने यह भी बताया कि कोविड-19 जांच हेतु पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक जिला चिकित्सालय बहराइच, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर, नानपारा, रिसिया, चर्दा, चित्तौरा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, शिवपुर, तेजवापुर व महसी में स्टेटिक बूथ बनाया गया है।  
                            :ःःःःःःःःःःःःःःःःः
*बहराईच ब्यूरो हेड रामकुमार यादव की रिपोर्ट*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने