अम्बेडकर नगर÷ भारत की राजनीति का प्रमुख केंद्र ग्रामीण क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम सभा और क्षेत्र पंचायत का चुनाव होता है।इस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग कर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की योजना रचना में अभी से जुट जाएं।
      उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित बैठक में व्यक्त किया।
         भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव संगठन के लिए बहुत महत्व पूर्ण है।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गम्भीरता से विचार कर गांव के विकास और ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना सुनिश्चित करें।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विगत वर्ष की भांति भाजपा के प्रथम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिन 25 दिसम्बर के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में 24 दिसम्बर को प्रातः काल अखण्ड रामायण का पाठ शुरू हो कर 25 दिसम्बर को हवन पूजन के उपरान्त कार्यकर्ताओं के साथ सह भोज कार्यक्रम के साथ सम्पन्न होगा।
          बैठक की अध्यक्षता कपिल देव वर्मा और संचालन जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, राम प्रकाश यादव,रमाशंकर सिंह, कटेहरी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्त,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज़,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,दिलीप पटेल (देव),इंद्रेश निषाद,विकास तिवारी,राम बहाल वर्मा,चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त (गुड्डू), भाजपा नेता शिव पूजन वर्मा,डाक्टर पूनम राय,अमित पाण्डेय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक, सह कार्यालय प्रभारी अरविन्द सिंह (डिंपू),संदीप श्रीवास्तव,अनन्त राम मिश्र,मण्डल अध्यक्ष गण आनन्द श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,सुनील गुप्त,गौरव श्रीवास्तव,राजा राम मौर्य,महेंद्र प्रताप वर्मा,सुभाष वर्मा,हरिदर्शन राजभर,अनुरागजायसवाल, राजेंद्र निषाद,सदा राम वर्मा, मनोज मौर्य,अमर जीत मौर्य,उपाध्यक्ष देवेशमिश्र,गौतम उपाध्याय,महामंत्रीभूपेश तिवारी,जावेद मलिक,सचिन पटेल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने