सादुल्लाह नगर /बलरामपुर 
सादुल्लाह नगर कस्बा स्थित हाजी इस्माईल इण्टर काॅलेज के प्रांगण में समाज में विज्ञान एवं तकनीकी की भूमिका की समझ विकसित  करने के उद्देश्य से एक विज्ञान  प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 
                छात्रों द्वारा निर्मित  माॅडल में नाइट्रोजन चक्र, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, उत्सर्जन तन्त्र, लाई फाई, गणित एवं विज्ञान  आधारित  माॅडल, टिल्लू पम्प,  गोबर गैस प्लांट इत्यादि का निरीक्षण  विद्यालय के प्रधानाचार्य शाहिद अकबर एवं वरिष्ठ  प्रवक्ता शिव कुमार  सक्सेना एवं जुनेद अहमद ने किया 
          उक्त प्रदर्शनी में विद्यालय के अध्यापक अरशद अहमद, मजीबुर्रहमान, मोहम्मद अनीस, निसार अहमद आदि अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहा।
प्रदर्शनी में बेहतरीन माडल प्रस्तुत करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य शाहिद अकबर, वरिष्ठ प्रवक्ता शिव कुमार सक्सेना ने पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। 

असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने