अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी किसानों के सम्मान और उसके हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार अन्नदाता किसान की आमदनी को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। किसान को उसकी उपज का सही मूल्य मिले इसके लिए भाजपा सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।
     उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिन के अवसर पर 25 दिसंबर को जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में होने वाले किसान सम्मेलन की वर्चुअल तैयारी बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
      भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी जनपद के सभी 9 विकास खण्ड में 25 दिसम्बर को किसान सम्मेलन करेगी। 25 दिसंबर तक प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर केवल किसान सम्मेलन के आयोजन की तैयारी का निर्देश दिया है।भाजपा जिला मीडिया बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्ड में किसान सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी के साथ साथ सम्मेलन के प्रभारी की भी नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कर दिया है।किसान के सम्मान और समृद्धि के प्रति सतत प्रयासरत रहे पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा का किसान सम्मेलन आयोजित किया जाना भारत के अन्नदाता किसान के लिए अपने आप में किसी सम्मान से कम नहीं है।
          किसान सम्मान कार्यक्रम के निमित्त आयोजित वर्चुअल तैयारी बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह (मिंटू), टांडा विधायक संजू देवी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता,पूर्व विधायक जय राम विमल,पूर्व चेयर मैन भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा,पूर्व भाजपा विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्त,डाक्टर राना रणधीर सिंह, दशरथ यादव,सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू),रफत एजाज़,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल,जिला मंत्री दिलीप पटेल (देव),चंद्रिका प्रसाद,विकास तिवारी,दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय,जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,जिला आईटी प्रमुख मनीष मिश्र,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,गया प्रसाद वर्मा, अशोक उपाध्याय,योगेंद्र निषाद,मण्डल अध्यक्ष सदा राम वर्मा,अनुराग जायसवाल,आनन्द श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,संजीव मिश्र,सुनील गुप्त,गौरव श्रीवास्तव,अमर जीत मौर्य,हरि दर्शन राजभर,सुग्रीम कन्नौजिया, सिंह चौहान,सुभाष वर्मा,रणंजय सिंह,महेंद्र प्रताप वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने