फूलपुर स्थित इफ्को प्‍लांट में मंगलवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। सूचना पर इफ्को और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्‍लांट में फंसे कर्मचारियोें को बाहर निकाला गया। गैस रिसाव के कारण 15 अचेत कर्मियों को इफ्को के अस्‍पताल ले जाया गया। आठ की गंभीर हालत थी, इसलिए उन्‍हें शहर के निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो कर्मियों की मौत हो गई। 

फूलपुर स्थित इफ्को प्‍लांट एशिया स्‍तर की यूरिया उत्‍पादन की फैक्‍ट्री है

फूलपुर में स्थित इफ्को प्‍लांट एशिया स्‍तर की यूरिया उत्‍पादन की फैक्‍ट्री है। प्‍लांट में उत्‍पादन के लिए दो संयंत्र हैं। एक पी-1 और दूसरा पी-2। दोनों संयंत्रों में कई शिफट में 24 घंटे कार्य होता है। जिस समय फूलपुर स्थित इफ्को प्‍लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, उस समय वहां 100 से अधिक कर्मचारी काम में जुटे थे। गैस रिसाव की जानकारी होने पर इफ्को के वरिष्‍ठ अधिकारी पहुंचे। तब तक सूचना मिली तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। तत्‍काल राहत कार्य शुरू किया गया। प्‍लांट में फंसे सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने