विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव के लिए अमर उजाला प्लस के सदस्य बनें

Subscribe Now
मिर्जापुर। जिले में लगातार 154वें दिन मंगलवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले। चार के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 193 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 16 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 41 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 136 है। चार मरीज आइसोलेशन और 54 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को तीन हजार 52 की रिपोर्ट आई। इसमें पांच पाजिटिव मिले है। इसमें विसुनपुरा जमालपुर से एक पुरुष, बहुआर जमालपुर से एक पुरुष, बबुआ का पोखरा से एक महिला, धनीपट्टी से एक पुरुष, मिर्जापुर नगर से एक महिला है। दो महिला समेत चार के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक दो लाख नौ हजार 868 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख सात हजार 872 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 996 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 21 हजार 254 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 60 हाट स्पॉट हैं। इसमें 40 ग्रामीण और 20 शहरी क्षेत्र में है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने