अंबेडकर नगर
जनपद मुख्यालय  अंबेडकर नगर क्षेत्र में कहीं भी प्रचार-प्रसार का बैनर-होर्डिंग लगाने के लिए नगर पालिका से अनुमति लेनी होती है। यह आय का प्रमुख जरिया है। नगर पालिका हर वर्ष इसके लिए टेंडर निकालती है। फर्मों को इसके लिए अधिकृत किया गया है, जो नगर पालिका से चिह्नित स्थानों पर ही कोई बैनर-होर्डिंग लगवा सकते हैं। 
बैनर-होर्डिंग से अपना प्रचार-प्रसार करने वाले नगर पालिका को चूना लगा रहे हैं। नगर में लगने वाले बैनर होर्डिंग का किराया नगर पालिका में जमा किया जाता है।नगरपालिका द्वारा शहर में लगे  अवैध  निजी होर्डिग निकाल दिए गए हैं। जिनका नगरपालिका के पास रिकार्ड भी है। यह अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग ठेकेदार द्वारा हटवा दिए गए।
अकबरपुर शहर में अधिकतर होर्डिंग हैं जो कि अवैध है। दरअलस  कई साल से होर्डिंग मालिक ने राशि जमा नहीं की है इसलिए सभी होर्डिंग अवैध हो गए हैं। होर्डिंग के प्रोपराइटर विजयपाल द्वारा कई बार बकाया धनराशि को जमा करने के लिए ठेकेदार द्वारा सूचित भी किया गया परंतु धनराशि जमा नहीं करवाई गई चेक विजयपाल द्वारा ठेकेदार को उपलब्ध कराया गया परंतु चेक बाउंस होने के कारण धनराशि जमा नहीं हो पाई जिसकी सूचना विजयपाल को ठेकेदार राम आशीष मिश्रा द्वारा दी गई। ठेकेदार द्वारा टैक्स ना जमा करवाए जाने के कारण लगी होर्डिंग को ठेकेदार द्वारा हटवा दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने