अयोध्या नगर निगम में  समुचित कूड़ा निस्तारण  का कार्य  नहीं.
 भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या हिन्दूओं के आस्था का प्रमुख केन्द्र है,यहाँ पर देश के कोने कोने से लोग हर वर्ष सभी लोग अयोध्या भगवान श्री राम की नगरी के मंदिरों में जाकर अपने अराध्य का दर्शन करते हैं | प्रतिवर्ष हजारों, लाखों श्रद्धालु अयोध्या में आते रहते हैं , आये  दिन लोगों के आवागमन के कारण यहाँ काफी संख्या में उनके रहने खाने, पीने के वजह से शहर में कूड़ा कचरा काफी मात्रा में फैलता है साथ ही गंदगी भी बनी रहती है, नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा तो कहीं पर उठता है और कहीं पर नहीं उठता है जिसके कारण शहर पूरी तरह से साफ सुथरा नहीं हो पा रहा है, शहर का कूड़ा ज्यादातर शहर के किनारे गड़ंडो  में डालते हैं जिसके वजह से कचरे के सड़ने से गंभीर बीमारियों के साथ शहर में मचछरो का प्रकोप काफी बढ़ रहा है जो कि एक गंभीर समस्या  है | अयोध्या नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने के लिए शहर में कूड़ा कचरा को प्रत्येक वाड्रो के घरों से  कूड़ा कचरा उठाकर कर शहर से बाहर बने कूड़ा निस्तारण प्लांट के द्वारा कूड़े कचरे से होने वाली समस्या से राहत मिल सकती है परन्तु अयोध्या नगर निगम अभी तक शहर में कूड़ा निस्तारण प्लांट अभी तक नहीं लगा होने के कारण  शहर में कचरे की समस्या जस की तस्वीर बनी हुई है इस समस्या को दूर करने के लिए शहर में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाना अति आवश्यक है ताकि अयोध्या शहर को कूड़ा कचरे की समस्या से राहत मिल सके |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने