अम्बेडकर नगर÷ अन्नदाता किसान का सम्मान और समृद्धि देश की प्रगति के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।भारतीय जनता पार्टी की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार सतत् प्रयास कर किसानों की आय दोगुनी करने के साथ साथ उनके सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नीति का निर्धारण करती चली आ रही है।
        उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।श्री वर्मा ने कहा कि देव तुल्य किसान देश की अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने की महत्व पूर्ण कड़ी का कार्य करता है।
     जनपद के सभी नौ(9) विकास खण्ड,संगठन की दृष्टि से तीन मण्डल केदार नगर,बेवाना और मालीपुर ,तीन बड़े ग्राम सभा जलालपुर विकास खण्ड के ग्राम सभा नगपुर,कटेहरी विकास खण्ड के प्रताप पुर चामुरखा और बसखारी विकास खण्ड के हंसवर ग्राम सभा में किसान सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व सम्पन्न होगा।
        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सभी किसान सम्मेलन कार्यक्रमों के संयोजक की नियुक्ति कर दिया है और संगठन ने मुख्य अतिथि के रूप में विकास खण्ड कटेहरी में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद को संयोजक और जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक को अतिथि, भीटी में संयोजक संजय सिंह और अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह (मिंटू),अकबरपुर में संयोजक गया प्रसाद वर्मा और अतिथि विधान सभा प्रभारी दर्जा प्राप्त मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, टांडा में संयोजक राम शब्द वर्मा और अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,बसखारी में संयोजक अच्छे लाल गुप्त,विधायक संजू देवी, जलालपुर में अशोक उपाध्याय संयोजक और अतिथि अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयर मैन सरिता गुप्ता, भियांव में संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव संयोजक और अतिथि पूर्व सांसद डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, रामनगर में संयोजक पूर्व विधायक जय राम विमल और अतिथि विधायक अनीता कमल, जहांगीर गंज में संयोजक भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी संयोजक और अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,मालीपुर में मण्डल अध्यक्ष हरिदर्शन राजभर,बेवाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा,केदार नगर में क्षेत्रीय महामंत्री त्रियंबक तिवारी,प्रताप पुर चमुर्खा में पवन अग्रहरि,नगपुर में अश्वनी कुमार,हंसवर में दीपक सोनी को किसान सम्मेलन की जिम्मेदारी दे कर कार्यक्रम की सफलता की अपेक्षा संगठन ने किया है।
          किसान सम्मेलन की तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह (मिंटू), भाजपा नेता श्याम बाबू गुप्ता,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद,दिलीप पटेल (देव),भाजपा नेता संजय सिंह,जालिम सिंह,राम शब्द वर्मा, राजेश सिंह(बब्लू),प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने