अम्बेडकर नगर ÷ लोक तंत्र की प्रथम कड़ी मतदाता होता है। निर्वाचन प्रक्रिया में स्वच्छ और व्यवस्थित मतदाता सूची का होना महत्वपूर्ण विषय है। समय समय पर निर्वाचन आयोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पुरुष और महिला को निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप मतदाता सूची में शामिल करने का अभियान चलाता रहता है।
     उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए टांडा विधान सभा के अपने बूथ सुलेम पुर बूथ संख्या 15 पर बूथ अध्यक्ष रूपेश वर्मा के साथ मतदाताओं के समक्ष व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने गृह बूथ पर 8 मतदाताओं को मतदाता बनने में सहयोग कर फार्म भरवाया।
       भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के जीवत मण्डल के बूथ संख्या 56 पंथीपुर में बूथ अध्यक्ष विशाल त्रिपाठी के साथ 4 मतदाता फार्म भरवाया,मतदाता पुनरीक्षण अभियान के सह जिला संयोजक कमलेश मौर्य ने एक अकबरपुर विधान सभा के सैदपुर भितरी बूथ संख्या 264 पर 7 लोगों का सहयोग किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने अपने गृह बूथ संख्या 101 पर बूथ अध्यक्ष गौरव उपाध्याय के साथ 5 लोगों का सहयोग कर मतदाता फार्म भरवाया।भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी ने अपने गृह बूथ संख्या 38 भारी डीहा में बूथ अध्यक्ष मेवा लाल वर्मा के साथ 3 लोगों को मतदाता बनने का फार्म भरवाने में सहयोग किया।भाजपा जिला मंत्री दिलीप पटेल (देव) ने कटेहरी विधान सभा के आजाद नगर बूथ संख्या 74 पर बूथ अध्यक्ष बलराम वर्मा के साथ फार्म भरवाया। जिला मंत्री इंद्रेश निषाद ने गोविंद साहब मण्डल के भोजपुर बूथ संख्या 146 में बूथ अध्यक्ष बच्चो लाल निषाद के साथ सहयोग किया।खजुरी मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने अपने गृह बूथ थरिया कला समरसिंह पुर संख्या 378 पर बूथ अध्यक्ष परम देव तिवारी के साथ,जिला प्रतिनिधि राजमनि सिंह बूठ संख्या 375 पर मतदाता बनने में सहयोग किया।आला पुर विधान क्षेत्र के राम नगर मण्डल में डाक्टर पूनम राय ने बूथ संख्या 74 मसेना मिर्जापुर में बूथ अध्यक्ष रुदल सिंह के साथ 12 लोगों को मतदाता बनने में सहयोग किया। भाजपा नेता के के मिश्र ने अपने बूथ 128 बरौली आशानंद पुर में बूथ अध्यक्ष अनन्त मिश्र के साथ मतदाता फार्म भरवाया, माली पुर मण्डल अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर ने बूथ संख्या 154 पर उपस्थित रह कर 4 लोगों को मतदाता फार्म भरवाया।युवा मोर्चा नेता सर्वेश प्रताप सिंह ने केदार नगर मण्डल के बूथ संख्या 22 पर मतदाता फार्म भरवाया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने