कश्मीर से आ रही सर्द हवा ने पूर्वांचल के मैदानी इलाकों में ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है। रही सही कसर बारिश और बूंदाबादी ने पूरी की। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्र की गिरावट दर्ज की गई। काफी दिनों बाद एक दिन में पांच डिग्री से अधिक गिरावट आई। न्यूनतम तापपान में भी करीब एक डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सोमवार को यह 25.4 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि एक दिन पहले 15.6 डिग्री सेल्सियस था।
पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी से पूर्वांचल भी प्रभावित है। दिन में धूप नहीं निकली। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी भी हुई। इसका पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही जताया था। मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। दिन का तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने