अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर किया  विरोध-प्रदर्शन  
 
-जनपद गोण्डा -
जनपद एटा के अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा के साथ-व उनके परिवार पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक किया गया कृत्य की निन्दा की, 


गोण्डा। जिला बार व सिविल बार एसोसिएशन के  संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओ ने वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संन्तोषीलाल तिवारी,सिविल बार के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदीप कुमार पाण्डेय के  नेतृत्व मे शनिवार को डी एम  कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। 

 विरोध प्रदर्शन दोनो बार के  पदाधिकिरियो व सम्मानित अधिवक्ताओ के साथ एक जलूस प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सभा
  आयोजित की जिसमे  जनपद एटा-की पुलिस ने अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा व  उनके लड़के जो वर्तमान समय मे अधिवक्ता है उनके घर के दरवाज़े को तोड़कर  
उनके घर मे घुसकर पुलिस बट से उन्हे मारते हुए गिरफ्तार किया है,
अधिवक्ताओं ने जब वृहस्पतिवार को इस घटना का  वायरल विडियो मे अधिवक्ता के साथ  किये जा रहे बर्बरतापूर्ण कृत्य को देखकर उसकी घोर निन्दा की,तथा एक अपात बैठक कर एटा पुलिस की निन्दा की, तथा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन के मद्देनजर आज अधिवक्ताओ विरोध-प्रदर्शन किया। 
 मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी गोण्डा के माध्यम से दिया। 
ज्ञापन मे उन दोषी  पुलिस कर्मियो को बर्खास्त करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, 
एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट अधिवक्ताओ की सुरक्षा हेतु अधिनियम बनाये जाने की मांग की,अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा के घर पर पुलिस के द्वारा की गयी तोडफोड की क्षतिपूर्ति हेतु उचित मुआवजे की मांग की गयी  है, उत्तर प्रदेश सरकार से उक्त प्रकरण पर गम्भीरतापूर्वक कठोर कार्रवाई  की मांग की गयी है
 सभा का संचालन संयुक्त रूप से प्रदीप कुमार पाण्डेय व मनोज कुमार सिंह ने और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने किया।  
धरना-प्रदर्शन में 
गोकरन नाथ पाण्डेय, रामकृपाल  शुक्ल, माधव राज मिश्र,सुरेश प्रसाद पाठक,  विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारत, अमित कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र मिश्र, जमील खां,अनिल सिंह, अशोक तिवारी, विजय प्रकाश त्रिपाठी, कौशल किशोर पाण्डेय, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, राजकुमार चतुर्वेदी,गिरवर चतुर्वेदी. रजनीश पाण्डेय,रामू प्रसाद,  सन्तोष कुमार ओझा , विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद,भगौती प्रसाद मिश्र, जय दिनेश शुक्ल,प्रभात शुक्ल, उत्कर्ष त्रिपाठी, राहूल,राजीव कुमार,अजय तिवारी, त्रिपाठी,जगन्नाथ शुक्ल,अजयविक्रम सिंह, रविप्रकाश पाण्डेय, गौरीशंकर चतुर्वेदी,रीतेश यादव,अतुल कुमार श्रीवास्तव,प्रमोद नन्दन श्रीवास्तव,इक़बाल बहादुर श्रीवास्तव,जयदिनेश शुक्ल,भगौती प्रसाद मिश्र, अविनाश पाण्डेय,उत्कर्ष त्रिपाठी,परशुराम मौर्य,नन्दकुमार शुक्ल,अविनाश पाण्डेय, सहित मुख्यालय के  अधिवक्ता  मौजूद रहे।

गोंडा से अरविंद पांडे की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने