NCR News:कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर 26 नवंबर से किसान आंदोलन कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब समेत देशभर से लाखों किसान सिंधु बॉर्डर पर जुटे हैं। किसानों ने बीते शुक्रवार को देशभर के टोल फ्री कराने का आह्वान किया था। जिसपर पानीपत में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना के नेतृत्व में किसान और सर्व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने पानीपत के L&T डाहर टोल प्लाजा को फ्री कराया था। अब तक दोनों टोल प्लाजा को एक करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। किसानों ने टोल फ्री को अनिश्चितकालीन बताया है। इससे टोल प्लाजा कंपनी की चिंता बढ़ी हुई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने