अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 28 से 30 दिसंबर तक हर विधानसभा में पद यात्रा निकालने की तैयारी में थे। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। चांदपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।वहीं नाराज कांग्रेसजनों ने कहा कि क्या लोकतंत्र में अब हम अपने पार्टी का स्थापना दिवस भी नहीं मना सकते। पदयात्रा के संबंध में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि हमें प्रशासन की ओर से कोई अनुमति पत्र नहीं मिला है। इसलिए हम पदयात्रा की अनुमति नहीं दे सकते हैं। नज़रबंद होने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और जिला उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सेठ सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने