अम्बेडकर नगर-आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने किया। किसान यात्रा अम्बेडकर प्रतिमा से निकलकर रामनगर चौक पहुँची इस दौरान पहले से मौजूद एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारीजगदीश लाल थानाध्यक्ष बृजेश सिंह नागेंद्र सरोज ने सपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया जिसके बाद सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जिसके उपरांत सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष भीमलाल कन्नौजिया विधानसभा महासचिव हयात मोहम्मद ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव पूर्व विधायक कुँवर अरुण पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम सयुस नि.प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.संदीप सिंह जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र निषाद विद्या सिंह भारती सपा पूर्व प्रत्याशी संगीता कन्नौजिया अजीत यादव लोहिया वाहिनी के नि.जिला उपाध्यक्ष/आईटी सेल प्रभारी विश्वनाथ यादव रजनीकांत यादव दिब्याशु भारती दुर्गेश कन्नौजिया नरेंद्र यादव सोनू अखिलेश यादव पपलू विनीत श्रीवास्तव सैय्यद इमरान रिजवी राजन कन्नौजिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने