(श्रावस्ती) पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य के  निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे द्वारा थाना इकौना के कोटवा, बेचुबाबा तथा कंजड़वा आदि ग्रामो का अपर जिलाधिकारी के साथ भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान श्री विनोद शुक्ल मंडल प्रभारी किसान संगठन, श्री सोम शर्मा तहसील प्रभारी, श्री रक्षाराम यादव उपाध्यक्ष किसान यूनियन तथा लालता प्रसाद, संजय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रमुख किसानों व नेताओं से संपर्क कर वार्तालाप कर ग्राम व मोहल्ले की समस्या नोट करके निस्तारण कराया जा रहा है। किसान संगठनों के नेताओं व किसानों ने धान क्रय करने से संबंधित समस्या बताया। उनका सुझाव था कि किसानों की समास्यों के निस्तारण के लिए प्रत्येक ग्राम में चौपाल का आयोजन किया जाय। क्षेत्र में गस्त व पिकेट की प्रभावी व्यवस्था किया जाय। उनके समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

               *सोशल मीडिया सेल* 
          कार्यालय पुलिस अधीक्षक    
                 जनपद श्रावस्ती।

श्रावस्ती ब्यूरो रामकृष्ण वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने