गाजियाबाद।                       
कांग्रेस पार्टी की पूर्व सरकारों की जनहित की योजनाओं को गांव गांव बताया जाएगा :- बिजेंद्र यादव                                        

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाएं जा रहें संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत लोनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने न्याय पंचायत मंडोला के खानपुर जपती गांव में न्याय पंचायत स्तरीय सभा का ब्लाक अध्यक्ष जुल्फिकार त्यागी ने आयोजन  किया ।न्याय पंचायत स्तरीय सभा की अध्यक्षता जिला  अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की।सभा में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री विदित चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित हुए एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों के माध्यम से गांवों में पार्टी की विचारधारा को घर घर पहुंचाने का काम किया जाएगा। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गांवों में जाकर गांव के किसान, मजदूर, युवाओं और महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उसके समाधान के लिए प्रशासन से मांग करेंगे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने