-मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय स्थापना के  विरोध  में   चल रहा है अधिवक्ताओं -आन्दोलन।  
- डा राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता दिवस आज

 


गोण्डा। जिला बार व सिविल बार एसोसिएशन के  संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओ ने अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदीप कुमार पाण्डेय के  नेतृत्व मे  दसवें दिन बुधवार को डी एम  कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन  जारी रहा। वरिष्ठअधिवक्ताओं ने अपने सम्बोधन मे वर्तमान  प्रदेश सरकार से इस अधिनियम को लागू न करने की मांग करते हुए  कहा  कि केंद्र सरकार द्वारा पारित अधिनियम में जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर की दूरी पर ग्राम न्यायालय कि स्थापना  करने की व्यवस्था है। 
जिला मुख्यालय से तीन अन्य तहसील  करनैलगंज, तरबगंज, मनकापुर  की अधिकतम दूरी अट्ठाइस किलोमीटर, छब्बीस किलोमीटर व सत्ताइस किलोमीटर है, इस लिए गोण्डा जनपद मे ग्राम न्यायालय की स्थापना   मानक के बिपरीत है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तीनों तहसीलो मे न्यायिक प्रक्रिया संचालित नही हो सकती है। यदि ग्राम न्यायालय के नाम पर तीनों तहसीलो पर मुंसिफ न्यायालय कायम की जाती है तो न तो न्यायालय की गरिमा बचेगी और न ही पीठासीन अधिकारी ही सुरक्षित रहेंगे। 
    बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में  दसवें दिन के  धरना-प्रदर्शन के लिए अधिवक्ताओं को एकजुटता के साथ सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।  सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी के सुझाव पर   धरना-प्रदर्शन  कलेक्ट्रेट परिसर मे गुरुवार को सुबह  दस बजे से दोपहर साढ़े बारह तक ही चलेगा। उसके बाद डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जयन्ती पर अधिवक्ता दिवस कि आयोजन होगा।  समारोह का आयोजन जिलाबार एसोसिएशन के सभागार में होगा। 
 सभा का संचालन संयुक्त रूप से प्रदीप कुमार पाण्डेय व मनोज कुमार सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने किया।  
धरना-प्रदर्शन में 
गोकरन नाथ पाण्डेय, रामकृपाल  शुक्ल, माधव राज मिश्र,सुरेश प्रसाद पाठक,  विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारत, अरविन्द कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र मिश्र, जमील खां,अनिल सिंह, अशोक तिवारी, विजय प्रकाश त्रिपाठी, कौशल किशोर पाण्डेय, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल,इन्द्रमणि शुक्ल, राजकुमार चतुर्वेदी,गिरवर चतुर्वेदी. रजनीश पाण्डेय,रामू प्रसाद,  सन्तोष कुमार ओझा , विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद,भगौती प्रसाद मिश्र, जय दिनेश शुक्ल,प्रभात शुक्ल, उत्कर्ष त्रिपाठी, राहूल,राजीव कुमार,अजय तिवारी, त्रिपाठी,जगन्नाथ शुक्ल,अजयविक्रम सिंह, रविप्रकाश पाण्डेय, गौरीशंकर चतुर्वेदी,रीतेश यादव,अतुल कुमार श्रीवास्तव,प्रमोद नन्दन श्रीवास्तव,इक़बाल बहादुर श्रीवास्तव,जयदिनेश शुक्ल,भगौती प्रसाद मिश्र, अविनाश पाण्डेय,उत्कर्ष त्रिपाठी,परशुराम मौर्य,नन्दकुमार शुक्ल,अविनाश पाण्डेय आदि अधिवक्ता  मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने