NCR News:सेक्टर 51 के पास  रात को अनिल तथा उनकी पत्नी जनक चोपड़ा को  डम्पर ने टक्कर मार दी।  अस्पताल में  डाक्टरों ने जनक चोपड़ा (58 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल की हालत नाजुक बनी हुई है।थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन के पास  एक सड़क हादसे में गौरव (24 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। थाना रबूपुरा क्षेत्र  यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तृप्ति त्रिपाठी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार सुबह हुए  सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।  थाना जेवर क्षेत्र में ही हुए दो अन्य सड़क हादसों में नितिन (20) तथा कमल कुमार (28) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने