अम्बेडकर नगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में मंगलवार को थाना सम्मनपुर उपनिरीक्षक असलम अली के नेतृत्व में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान संवाद कार्यक्रम में मौजूद किसानों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। जिसमें ग्राम सभा के दर्जनों किसानों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने अपने-अपने समस्याओं को उनके सामने रखा। किसान संवाद में मौजूद किसानों से उपनिरीक्षक असलम अली ने कृषि सम्बंधित समस्याओं की त्वरित निष्पादन के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। किसान संवाद कार्यक्रम में कई किसानों से रबी फसलों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी प्राप्त किया। किसानों की उपस्थिति देखकर किसान संवाद में उपस्थित रहे सभी किसानों का कटघर मूसा हल्का सिपाही दिनेश चौहान ने धन्यवाद दिया। उक्त कार्यक्रम में कांस्टेबल धर्मेंद कुमार यादव, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव, एस.एन सिंह, एसआई असलम अली सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने