मिर्जापुर। जिले में लगातार 174वें दिन मंगलवार को सात की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिले। चार लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। सात पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 356 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 168 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 145 है। चार मरीज आइसोलेशन और 56 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 826 की रिपोर्ट आई। इसमें चार महिला समेत सात पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में कोलकम कला दुबार से एक पुरुष, राम सरोवर पोखरा चुनार से एक पुरुष, सीमेंट फैक्ट्री चुनार से एक पुरुष, एक सामाजिक संस्था के चार महिलाएं है। दो महिला समेत चार के स्वस्थ्य मिलने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 45 हजार 288 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 42 हजार 626 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 642 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 40 हजार 974 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 53 हाट स्पाट है। इसमें 37 ग्रामीण और 16 शहरी क्षेत्र में है। मिर्जापुर-
कुल केस-3356
आइसोलेशन- चार
होम आइसोलेशन- 56
स्वस्थ हुए- चार
एक्टिव केस-145
कुल मौत-43
नए रोगी- सात
हाट स्पाट- 53

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने