मिर्जापुर। जिले में लगातार 159वें दिन सोमवार को दो महिला समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले। सात के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 244 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 43 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 42 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 161 है। 13 मरीज आइसोलेशन और 59 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को एक हजार 247 की रिपोर्ट आई। पांच पॉजिटिव मिले हैं। इसमें ओलियर घाट से एक महिला, मड़िहान से एक पुरुष, बैनुआ जमालपुर से एक महिला, भरपुरा पड़री से एक पुरुष, अदलहाट से एक पुरुष है। एक महिला समेत सात को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक दो लाख 18 हजार 839 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 16 हजार 628 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 211 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 26 हजार 414 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 57 हाट स्पॉट है। इसमें 42 ग्रामीण और 15 शहरी क्षेत्र में है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने