मिर्जापुर जिले की चुनार तहसील क्षेत्र के गुंसाईपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके, वही उनको भड़काने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक कृषि उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में  है। इसके बाद भी प्रदेश में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्पादन कम है। यह प्रदेश के किसानों, वैज्ञानिकों व सरकार के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण कर उसका खेती में उपयोग किया जाना चाहिए। यह महाभारत काल से नहीं बल्कि वैदिक काल से परंपरा रही है। यह देश की अर्थ व्यवस्था का आधार रही है। उन्होंने कहा कि 15 साल में कृषि विकास से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने कृषि एवं किसान पर ध्यान दिया है। सरकार आज किसानों को खेती से जुड़ी विभिन्न नई-नई जानकारियां देने के लिए ब्लाक स्तर पर किसान मेले का आयोजन कर रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने