मिशन शक्ति अभियान’ के अन्तर्गत गन्ना विकास विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए
कार्याशालाओं का आयोजन

इस अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र की 9,197 महिला
उद्यमी पंजीकृत

महिला उद्यमियों को 3.29 करोड़ सीडलिंग की बिक्री से रू.9.87 करोड़ की आय होगी

ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह तैयार कर उन्हें सिंगल बड एवं बड चिप द्वारा गन्ने की नर्सरी तैयार करने हेतु प्रशिक्षित
किया जा रहा है

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2020
                             

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने के आदेशों एवं मंत्री चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास,श्री सुरेश राणा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी    श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति’ अभियान से संबंधित कार्यशालाएंसभी गन्ना बहुल जिलों में आयोजित करने हेतु विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री भूसरेड्डी ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिएप्रदेश के 36गन्ना बहुल जिलों में अब तक 820 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिसमें 9,197 महिला उद्यमी पंजीकृत हैं। इन समूहों से जुड़ी9,011महिलाओं को सिंगल बड चिपके सीडलिंग तैयार करने हेतु प्रशिक्षित किया जा चुका है। महिला समूहों द्वारा अब तक 3करोड़ 71 लाख सीडलिंग की स्थापना करायी जा चुकी है, जिसमें से 3 करोड़ 29लाख सीडलिंग की बिक्री कर महिला समूहों द्वारा रू.9.87 करोड़ की आय होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि “मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत आयोजित होने वाली इन कार्यशालाओं में ग्रामीण महिलाओं को गन्ने की खेती में रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के विषय में जानकारी दी जा रही है। इससे ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित हो रही है तथा ग्रामीण अंचल की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने