प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री  ने प्रदेशवासियों को  नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी

शून्य से शिखर पर जाने का वर्ष में सभी लोग सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचे
31 दिसम्बर  2020  लखनऊ

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री मोहसिन रजा ने प्रदेशवासियों को  नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि  वर्ष 2020 से निकलकर वर्ष 2021 में हमलोग प्रवेश कर रहे है। उन्होंने कहा कि ईश्वर हम सभी को 20 (वर्ष 2020 ) के शून्य से निकाल कर 21 (वर्ष 2021)  के 01 पर ले जा रहा है,   ये शून्य से शिखर पर जाने का वर्ष है।  उन्होंने ईश्वर से  दुआ भी कि है की सभी देशवासी तथा सम्पूर्ण विश्व के लोग वर्ष 2021 में शिखर पर पहुँचे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने