*किसानों की आड़ में विपक्ष कर रहा भड़काने की राजनीति : स्वतंत्र देव*


बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को चहलारीघाट से होते हुए गोंडा जा रहे थे। घाघराघाट पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कृषि कानूनों को किसानों के लिए एक नये युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों की आड़ में भड़काने की राजनीति कर रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोंडा में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह लखीमपुर से सीतापुर होते हुए चहलारीघाट पहुंचे। इसके बाद टिकोरामोड़ से होकर जरवलरोड होते हुए गोंडा के लिए रवाना हुए। घाघराघाट पुल पहुंचने पर जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राहुल राय, दीपक सत्या और नन्हेंलाल लोधी आदि ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष किसानों की आड़ में भड़काने की राजनीति कर रहा है। सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानून का लाभ व उनके हितों की जानकारी देने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में अभियान चला रही है।

बहराईच ब्यूरो राम कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने