चित्रकूट -मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से द्वितीय चरण में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 36590 नवनियुक्त अध्यापकों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद बड़ी चुनौती के साथ 69 हजार शिक्षकों की नियुक्ति पत्र देकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। यह भर्ती न्यायालयों से विजय प्राप्त कर पारदर्शी तरीके से भर्ती कर नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। जिससे पठन पाठन में समस्या होती थी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्यों पर लेकर जाएं। कोविड-19 को देखते हुए यह नियुक्ति प्रक्रिया की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में 50 लाख से अधिक बालक, बालिकाएं परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश लिया है। विद्यालयों पर सरकार के पहले कोई भी सरकारी बच्चों के प्रति ध्यान नहीं दिया था। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि बच्चों को सभी सुविधाएं मुहैया कराएं। मिशन प्रेरणा, दीक्षा पोर्टल के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यालयों का ऑपरेशन कायाकल्प कर विद्यालय व क्लास को आदर्श बनाया गया है। प्रदेश के अंदर 39792 पुरुष तथा 28075 महिलाओं का चयन हुआ है। जिसमें 6675 शिक्षामित्रों का चयन किया गया है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रारूप को नवनियुक्त शिक्षकों को अध्ययन अवश्य कराएं। शिक्षा को एक दायरे तक सीमित नहीं रख सकते हैं। शिक्षा का स्तर असीमित है। नई तकनीकी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कुछ न कुछ वर्ष में होते रहना चाहिए। बच्चों के मन में स्कूल के प्रति उत्साह भरे। डराएं धमकाएं नहीं। एक नया कार्यक्रम लागू करें। नहीं तो स्कूल चलो अभियान सफल नहीं होगा। विद्यालय खुल नहीं रहे। ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है, लेकिन हर गांव के माता-पिता के पास स्मार्ट फोन और टेबलेट नहीं है और न वह पढ़े लिखे हैं। इस पर भी नई चुनौती के साथ ध्यान देने की जरूरत है। नवनियुक्त शिक्षकों को आवंटित करें कहीं से कोई समस्या व शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के नवनियुक्त शिक्षकों से भी वार्ता किया और कहा कि योग्य शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने पांच नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बीएसए ओमकार राणा, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा नेता राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। तत्पश्चात जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय सीतापुर के सभागार में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया है।

संदीप द्विवेदी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने