मिर्जापुर। 

कृषि विभाग की तरफ से जिला पंचायत सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में आयोजित की गयी। उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने दीप प्रज्जवलित एवं चौधरी चरण की तस्वीर पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। इसके बाद किसानों को सम्मानित किए। राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने किसानों को खेती के प्रति जागरूक किया। कहा बेहतर खेती से आमदनी में वृद्धि होगी। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ने धान फसल में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले कृषक अजय कुमार सिंह प्रथम एवं श्यामपत्ती देवी को द्वितीय पुरस्कार, गेहूँ में हरिदास सिंह प्रथम एवं शिव शंकर सिंह द्वितीय,चना में गजाधर प्रथम एवं योगेन्द्र कुमार सिंह द्वितीय,उर्द में संजय कुमार दूबे प्रथम एवं रामनन्दन दूबे द्वितीय को प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किए। उद्यान विभाग की तरफ से औद्यानिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों में मुन्नीलाल भटवारी,रामजी दूबे नुआंव, सहेन्द्र मौर्य निबिया, राधेश्याम सिंह ददरा को प्रथम पुरस्कार एवं सोहन रामगढ़, फूलचन्द्र सोनकर मझिगवां, राजाराम सिंह बिरोही, संजय कुमार मिश्रा रामपुर 38 को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया गया। मत्स्य विभाग ने मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों में महेश सिंह यादव गहिरा, खुरधन तुर्कहा, पंकज कुमार कलवारी खुर्द, इन्द्रावती देवी भटेवरा को प्रथम पुरस्कार एवं मनीषा सरोज खुटहां साहू, मनु मिश्रा लालगंज, शिलवंत सिंह देवपुरा, हिमांशु सिंह रामगढ़ कला को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व शाल दिया गया। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने मुख्य अतिथि व किसानों एवं अधिकारियों का स्वागत करने के बाद योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र बरकछा के वैज्ञानिक प्रो. श्रीराम सिंह एवं डा0 एसएन सिंह नेा कृषि सम्बन्धी सम.सामयिक जानकारी व जैविक पर प्रकाश डाला गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्त्रम में उपस्थित किसानों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, कन्हैया लाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल ने किसान दिवस के अवसर पर सिंचाई विभाग के डाक बंगला स्थित चौ.चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों के मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छानबे से अपना दल (एस) के युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल, जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, विजय शंकर केसरवानी, रामवृक्ष बिंद, आनंद सिंह पटेल, शंकर सिंह चौहान, ज्ञानचंद कन्नौजिया इत्यादि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव कृष्ण सिंह, बेचन राम, त्रिलोकीनाथ प्रजापति, विकास मालवीय, सौरभ श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उमर, कमलेश भारतीय, संतोष कुमार पाण्डेय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की अहरौरा संवाद के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भारतीय पशु पालक संघ की तरफ से मनायी गयी। इस दौरान उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विजय बहादुर सिंह, सुजीद्र सिंह मौर्य, मुरलीधर यादव, विजय कुमार राव, अशोक यादव आदि शामिल थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने