सपा कार्यकर्ता देवेश चंद्र मिश्र को हरदी थाना की चौकी महसी पुलिस टीम ने किया नजरबंद


बहराइच जिले में सपा कार्यकर्ता देवेश चंद्र मिश्र मजनू को हरदी थाना की चौकी महसी पुलिस टीम ने किया नजरबंद बहराइच जिले के तहसील महसी में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में देवेश चंद्र मिश्र मजनू भैया को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर सपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा अन्नदाता परेशान होगा तो देश परेशान होगा।बताते चलें सपा जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा को उन्हीं के आवास पर महसी पुलिस चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रसाद ने रात ही को नजरबंद कर लिया।जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम सभी किसान जन जागरण चलाकर किसानों का समर्थन कर रहे हैं जिसको लेकर पुलिस ने रात ही से नजरबंद कर लिया है देश का अन्नदाता यदि परेशान होगा तो देश भी परेशान होगा।साथ में भुपेंद्र कुमार मिश्रा शैलेश चंद्र विपिन कुमार राजेश वर्मा राकेश अवस्थी भारद्वाज मिश्रा कौशल यादव आदि कार्य कर्ताओं को प्रशासन ने नजरबंद किया।

बहराईच ब्यूरो राम कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने