बाराबंकी। ड्रैगन फ्रूट की खेती देवा क्षेत्र के किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। सीमैप के कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर इस औषधीय फल की खेती देवा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर के किसान गया प्रसाद मौर्या दो वर्ष से ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। सीमैप के वैज्ञानिकों से इस खेती की जानकारी लेने के बाद गया प्रसाद चार बीघा खेत में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। पहली बार ड्रैगन फ्रूट के पौधों को लगाने में करीब चार लाख की लागत आई थी। गया प्रसाद के मुताबिक एक बार पौधे लगाने के बाद ड्रैगन फ्रूट के पेड़ करीब 15 वर्ष तक फल देते हैं। पिछली बार की फसल से उन्हें करीब दो लाख का मुनाफा हुआ था। गया प्रसाद बताते हैं कि बाजार में ड्रैगन फ्रूट की कीमत 350 रुपये प्रति किलोग्राम है। यह शुगर फ्री फल होता है। इसमें फाइबर अधिक होने के चलते मोटापा नियंत्रण में कारगर माना जाता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कई बीमारियों फायदेमंद माना जाता है। कीमत अधिक होने के चलते उच्च वर्ग के लोग ही इसका नियमित सेवन कर पाते हैं। इसकी खेती में आमदनी अधिक होने के चलते जानकारी करने के लिए गया प्रसाद के पास के गांव से किसान भी आ रहे हैं। कई किसानों ने इस खेती को अपनाने को तैयार भी हो रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने